Kapurthala

कपूरथला – साइंस सिटी के पार्किंग में गाड़ी स्टार्ट करते ही लगी भीषण आग ,बाल-बाल बचा परिवार

कपूरथला साइंस सिटी पार्किंग में खड़ी कार को जबरदस्त आग लगने से पूरा परिवार बाल बाल बचा है |

आग लगते ही साइंस सिटी में पूरा अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हुआ ,जहां पर आसपास के लोगों ने एकत्र होकर करीब 1 घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया | हैरानी वाली बात यह है कि इतने बड़े साइंस सिटी में आग बुझाने वाले यंत्र पूरी तरह से फ्लॉप और खराब निकले हैं | कुछ यंत्र तो कई बरस से खराब पड़े हैं जिस कारण आग बुझाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा और आसपास के लोगों ने मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया | तब तक गाड़ी का सारा इंजन जलकर राख हो गया और फायर ब्रिगेड को फोन करने पर भी फायर ब्रिगेड टीम मौके पर नहीं पहुंची।

जानकारी देते हुए कार चालक ने बताया कि वह अपनी फैमिली के साथ साइंस सिटी देखने गए थे और शाम करीब 5:00 बजे के आसपास अपने फैमिली के साथ गाड़ी में बैठकर गाड़ी स्टार्ट की तो गाड़ी में भीषण आग लग गई और फटाफट उन्होंने बच्चों और फैमिली को बाहर निकाला | लखबीर सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी गुलमोहर सिटी जालंधर ने आरोप लगाया है कि साइंस सिटी के अंदर फायर यंत्र ना के बराबर हैं और काफी समय से एक्सपायरी में हैं , जिसके चलते आग पर काबू पाना काफी परेशानी भरा रहा ।

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

3 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

4 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.