पटियाला स्थित राजिंद्रा अस्पताल में मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे वार्ड नंबर 4 के पास एक कुत्ते को नवजात का सिर लेकर जाते हुए देखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए।
पंजाब के पटियाला में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कुत्ता मुंह में नवजात शिशु का सिर लेकर लोगों के सामने से गुजरा। घटना पटियाला स्थित राजिंद्रा अस्पताल की है।
घटना के बाद राजिंद्रा अस्पताल फिर से सूर्खियों में आ गया है। मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे अस्पताल के वार्ड नंबर 4 के पास एक कुत्ते को नवजात का सिर लेकर जाते हुए देखे जाने की सूचना से सनसनी फैल गई। जैसे ही इस घटना की जानकारी अस्पताल प्रबंधन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मिली तो इसकी जांच शुरू कर दी गई।
नवजात के सिर को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बरामद हुआ सिर फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए सौंप दिया गया है।
पुलिस और अस्पताल प्रशासन को सभी पहलुओं से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। राजिंद्रा अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. विशाल चोपड़ा ने प्रारंभिक रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि हाल ही में जन्मे सभी नवजात वार्ड में मौजूद हैं और अस्पताल से कोई बच्चा लापता नहीं है। हाल में तीन बच्चों की मौत हुई थी और उनके शव पूरे दस्तावेजी प्रक्रिया के बाद परिवार को सौंपे गए हैं।
डॉ. चोपड़ा ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह मामला अस्पताल से संबंधित नहीं लग रहा है। प्रथम दृष्टया लगता है कि किसी ने बाहर से नवजात के अवशेष यहां फेंके हैं। अस्पताल प्रशासन ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी है और मामले की गहन जांच जारी है।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.