breaking news
पुलिस ने तरनतारन जिले में तीन आतंकियों को हथियार और विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों आतंकी बड़ी वारदात कर पंजाब को दहलाने की फिराक में थे। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।पुलिस ने पंजाब को दहलाने की आतंकी साजिश को विफल कर दिया है
जानकारी के अनुसार, बीती रात को जिले के गांव भगवानपुरा के पास तीन कार सवार आतंकियों को काबू किया। उनके पास से एक पिस्टल 9एमएम, 11कारतूस, एक हथगोला और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।
तीनों आतंकी पंजाब के ही मोगा जिले के रहने वाले हैं। इनकी पहचान कुलविंदर सिंह निवासी गांव रौली, कमलप्रीत सिंह मान निवासी वार्ड छह मोगा, कंवर पाल सिंह निवासी गोविंद बस्ती के तौर पर हुई है।
तरनतारन के एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि रात को थाना भिखीविंड के प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह भट्टी अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। जिले के गांव भगवानपुरा के पास नाके दौरान पुलिस टीम ने संदेह होने पर एक कार को रोका। इसमें तीन लोग सवार थे।
एसएसपी ने बताया कि कार और इसमें सवार लोगों की तलाशी लेने के बाद हथियार व विस्फोटक बरामद हुए। तीनों की तलाशी दौरान एक पिस्टल 9 एमएम, 11कारतूस, एक विदेशी हथगोला, और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। उन्होंने बताया कि तीनों आतंकियों को आज कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा। पूछताछ में आतंकियों ने बड़ी वारदात करने की साजिश का खुलासा किया है।
तीनों आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनके ठिकानों का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में तलायशी अभियान भी शुरू कर दिया है। गिरफ्तार आतंकियों से पछूताछ में पता लगाने की कोशिश हो रही है कि उनको हथियार व विस्फोटक कहां से मिले।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.