दैनिक जागरण जालंधर के पीएसएम विभाग में कार्यरत बुद्धि प्रकाश को सोमवार शाम ट्रांसपोर्ट नगर के पास सर्विसलेन पर तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। सरब मल्टीप्लेक्स के बाहर हुई घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के अनुसार मौके पर एक रिक्शे पर गलत ढंग के सरिया रखा हुआ था।
बुद्धि प्रकाश उस सरिए से टकराए और और सड़क के दूसरी तरफ गिरने लगे। तभी वहां से निकल रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। लोग तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गए पर तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था। उधर, लोगों ने मौके पर ही ट्रक चालक को भी पकड़ लिया। थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार करके ट्रक कब्जे में ले लिया है।
देर रात तक पुलिस आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में नजर आया कि एक रिक्शे पर लगे सरिए की वजह से दुर्घटना हुई है।
लाडोवाली रोड पर रहने वाला 24 वर्षीय बुद्धि प्रकाश एक बेहतरीन एथलीट थे। कुथ दिनों पहले नेपाल में हुई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करके पदक हासिल किया था। दैनिक जागरण की होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में भी उसका प्रदर्शन बेहतरीन रहता था। थाना प्रभारी ने बताया कि बुद्धि प्रकाश के चाचा के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.