Punjab

तलवाड़ा में मनचलों से परेशान थी छात्रा, सल्फास खा कर ली आत्महत्या

प्रवीण सोहल
तलवाड़ा के गाँव भम्बोताड़ में ,मनचलों से परेशांन छात्रा ने सल्फास की गोली खा कर आत्म हत्या कर ली ,पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया |

तलवाड़ा ब्लाक के गाँव भम्बोताड़ में एक स्कूल छात्रा द्वारा दो मनचले युवकों से तंग होकर आज सल्फास की गोलिया खा कर आत्म हत्या कर लेने की सूचना मिली है |जानकारी के अनुसार मृतका आसमा चौधरी सरकारी सी से स्कूल में पढ़ती थी |मृतका लड़की आसमा के पिता कुशल कुमार ने तलवाड़ा पुलिस को दिए वयान में बताया है कि लड़की आसमा मेरी बड़ी लड़की थी तथा गाँव के सरकारी सीसे स्कूल में +2 में पढ़ती थी इसकी उम्र 17 थी |

हमारे गाँव के दो युवक साहिल चौधरी पुत्र विजय कुमार तथा राहुल पुत्र दिलबाग सिंह वासी भम्बोताड़ पिछले 7-8 महीने से परेशान करते आ रहे थे |इस वारे हम ने इन लड़कों को कई वार समझाया पर यह नही सुधरे 19 फरवरी को आसमा के पेपर शुरू हो गए आसमा स्कूल पेपर देने गई |

इसी दिन दोपहर एक बजे तक घर वापिस नही आई इस के वाद हम ने लड़की को ढूंढना शुरू किया तो राहुल पुत्र दिलबाग सिंह जिस के पास साहिल का मोटर साइकिल था मेरी लड़की को गावं की खड्ड के पास उतार कर चला गया, आज फिर पूछा गया तो उस ने बताया कि मैं साहिल तथा राहुल से दुखी हो कर सल्फास की गोली खा ली है यह सुनने के वाद हम ने लड़की को तुरंत तलवाड़ा बीबीएमबी अस्पताल लेकर आये यहाँ के डॉक्टर ने लड़की को मुकेरिया अस्पताल रेफर कर दिया |

मुकेरिया अस्पताल में आसमा की मौत हो गई |एएसआई मोहिंदर सिंह ने बताया कि लड़की के पिता कुशल कुमार के वयान के आधार पर पुलिस ने धारा 306/34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज करके अगली कारवाई शुरू करदी है |

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.