Sports

क्रिकेटर YUVRAJ SINGH हरियाणा में गिरफ्तार , पढ़े पूरा मामला

युवराज पर आरोप है कि उन्होंने बीते साल रोहित शर्मा से लाइव चैट में युजवेंद्र चहल पर अनुसूचित जाति के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की थी.

हरियाणा के हांसी में अनुसूचित जाति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर दर्ज मामले में हिसार पुलिस ने क्रिकेटर युवराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. हांसी शहर थाने में युवराज के खिलाफ केस दर्ज है.

युवराज सिंह हाई कोर्ट के आदेश के बाद चंडीगढ़ पहुंचे थे. जहां पर हिसार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनसे पूछताछ की है.

उनसे हिसार जियो मेस में पूछताछ की गई. इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर युवराज सिंह को औपचारिक जमानत पर छोड़ दिया गया है. इस मामले में कुछ दिन पहले हाईकोर्ट ने युवराज सिंह को अग्रिम जमानत के आदेश दे दिए थे.

इसी के चलते हांसी पुलिस ने उनकी औपचारिक तौर पर गिरफ्तारी की, कुछ सवालों के जवाब उनसे जानें और फिर ‌अग्रिम जमानत के कागजातों के आधार पर उन्हें छोड़ दिया गया.

युवराज सिंह के ऊपर आरोप लगा था कि उन्होंने अनुसूचित जाति समाज के खिलाफ अपमानजनक व आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया. उसके खिलाफ दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कलसन ने हांसी थाना शहर में SC-ST एक्ट व आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था. इस मुकदमे को खारिज कराने के लिए युवराज सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. जिस पर हाईकोर्ट ने युवराज के खिलाफ पुलिस की उत्पीड़न कार्रवाई पर रोक लगा दी थी.

युवराज हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही इस जांच में शामिल होने के लिए हिसार पहुंचे थे. उनके साथ सुरक्षाकर्मी के सहित चार पांच स्टाफ के लोग और वकील भी चंडीगढ़ से हिसार पहुंचे थे. कुछ घंटों की कार्रवाई और पूछताछ के बाद वे एक बार फिर चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए. गौरतलब है कि सोशल एक्टिविस्ट रजत कलसन ने पुलिस में की थी शिकायत, जिस पर युवराज के खिलाफ केस दर्ज हुआ था.

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

21 hours ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.