सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के दो खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर संक्रमित पाए गए थे. इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप से भी तीन मामले सामने आए. जबकि आज सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई.
दो दिन में खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती, संदीप वॉरियर, रिद्धिमान साहा, अमित मिश्रा और बॉलिंग कोच बालाजी समेत 8 खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ से जुड़े दो सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ये फैसला लिया गया. बता दें कि आईपीएल 2021 के अभी 29 मुकाबले ही हुए थे और फाइनल समेत 31 मैच बाकी थे.
यह सभी मुकाबले 4 शहर अहमदाबाद, दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता में होने थे. हालांकि, चारों शहर में कोरोना की स्थिति खराब है. यहां बीते कुछ दिनों मे कोरोना संक्रमण के रोज 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए. देश की राजधानी दिल्ली में ही एक दिन पहले कोरोना संक्रमण के 20 हजार से ज्यादा नए केस आए थे.
दिल्ली में दूसरे लेग के चार मैच बाकी थे. वहीं, अहमदाबाद में प्लेऑफ और फाइनल समेत 7 मैच और बाकी थे. इसके अलावा बैंगलोर में भी 10 मुकाबले होने थे. यहां के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक कोई मैच नहीं हुआ था. वहीं, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भी अब तक सीजन का कोई मैच नहीं खेला गया था.
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.