Categories: JalandharPunjabVideo

JALANDHAR के गढ़ा क्षेत्र में GUNDAGARDI , दुकानदारों का धरना

JALANDHAR के गढ़ा क्षेत्र में GUNDAGARDI

जालंधर ईशान जुनेजा थाना नंबर 7 के अंतर्गत पड़ते गढ़ा मार्केिट में बीती देर रात नशे में धुत कुछ युवकों द्वारा गुंडागर्दी कर एक वृद्ध महिला से मारपीट की गई। जिसके विरोध में आज गढ़ा मार्केिट ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया। आरोप है कि कुछ युवक और महिलाओं द्वारा नशे में धुत होकर दुकानदारों से भी मारपीट की गई। गौरव कुमार पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी गढ़ा, विलियम उर्फ बिल्लू पुत्र मोहनलाल निवासी गड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात्रि गढ़ा मार्केिट में कोर्ट के आदेशानुसार दुकान को खाली कराया जा रहा था, इसी दौरान पूरी मार्केट के लोग दुकान के बाहर खड़े थे कि एक फॉर्च्यूनर कार से कुछ युवक और महिलाएं उतरीं और आते ही वहां पर खड़े दुकानदारों से उलझने लगे। जब दुकानदारों द्वारा इसका विरोध किया गया तो वह हाथापाई पर उतर आए। इस दौरान 80 वर्षीय महिला गुरमीत कौर से मारपीट की गई। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर 7 की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। कुछ देर बाद ही पुलिस ने उक्त हमलावरों को छोड़ दिया। गौरव और विलियम ने बताया कि उक्त लोगों ने नशे का सेवन भी किया हुआ था। उक्त आरोपियों को बिना कार्रवाई किये छोड़े जान से नाराज दुकानदारों ने गढ़ा मार्केिट बंद कर पुलिस और आरोपियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही एडीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल अन्य पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और आरोपियों पर एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने का आश्वासन देने के बाद धरना समाप्त किया। #gundagardi #dukaandaar #dharna

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.