Categories: JalandharPunjabVideo

जालंधर के सूर्या एंक्लेव में धू धू कर जली फोर्ड आईकॉन

सुखविंदर बग्गा

सूर्या एंक्लेव में सड़क पर दौड़ रही फोर्ड आईकॉन कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से पहले धुआं निकला। गाड़ी में सवार दो सगे भाई धुआं निकलता देखकर तुरंत दरवाजा खोलकर बाहर भागे। वे जैसे ही बाहर निकले, दो मिनट के अंदर ही कार धू धू कर जलने लगी।

कार में से आग की लपटें निकलती देख उन्होंने दमकल विभाग को फोन किया। करीब बीस मिनट बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक उनकी गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी।

कार के मालिक अनिल गुप्ता ने बताया कि उनकी फैक्ट्री इंडस्ट्री एरिया में है। वह अपने भाई के साथ अपनी फोर्ड आईकॉन कार में फैक्टरी के लिए निकले थे। घर से कुछ ही दूर पहुंचे थे कि कार के बोनट में से धुआं निकलता दिखाई दिया। वे दोनों भाई नीचे उतरे। उन्होंने जैसे ही बोनट खोला, आग की लपटें निकलनी शुरू हो गईं।

वह दोनों गाड़ी से पीछे हट गए। इससे पहले कि वह किसी को मदद के लिए बुला पाते, गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। तब उन्होंने दमकल विभाग को फोन किया, जिन्होंने आकर आग बुझाई।अनिल गुप्ता ने कहा कि उन्होंने हाल ही में गाड़ी की सर्विस भी करवाई हुई थी। उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि गाड़ी को आग कैसे लगी।

दुर्घटना के दौरान मौके पर आसपास लोग भी इकट्ठा हो गए लेकिन दमकल विभाग के आने से पहले कोई भी आग नहीं बुझा पाया।

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

2 days ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

3 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

3 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

4 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.