नशीले पदार्थों की बिक्री के लिए बदनाम पंजाब की जेलों में अब मोबाइल फोन भी बिक रहे हैं. जेल के अधिकारी कैदियों को नशीली वस्तुओं के साथ-साथ मोबाइल फोन बेचने पर भी मजबूर कर रहे हैं. यह खुलासा सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के जरिए हुआ है, जिसमें रूपनगर (रोपड़) जेल का एक कैदी जेल प्रशासन और अधिकारियों पर नशा और मोबाइल फोन बेचने का धंधा करने का आरोप लगा रहा है.
खरड़ से ताल्लुक रखने वाले कैदी कर्मवीर सिंह के मुताबिक, जेल में बंद कैदी जब मोबाइल फोन और नशीली वस्तुएं बेचने से इनकार करते हैं तो उनको झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जाती है. वायरल वीडियो में अधिकारियों पर आरोप लगाने वाला कैदी कह रहा है कि छोटे मोबाइल 6,000 हजार और स्मार्टफोन 25,000 हजार तक में बेचे जा रहे हैं.
वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद रूपनगर जेल के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं. उन्होंने उल्टा वीडियो बनाने वाले कैदी कर्मवीर सिंह पर ही आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है. अधिकारियों ने कैदी के लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है. हालांकि, जेल सुपरिंटेंडेंट अमृत सिंह ने अपनी जेल में मोबाइल के इस्तेमाल पर जांच करने की बात की है.
अधिकारियों पर नशा और मोबाइल फोन बेचने का आरोप लगाने वाला कैदी कर्मवीर सिंह खुद चेक बाउंस होने के मामले में सजा काट रहा है. यह कैदी हाल ही पैरोल पर अपने घर आया था. वायरल वीडियो उसने पैरोल मिलने से पहले जेल परिसर में ही शूट किया था.
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.