BREAKING NEWS : केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का निधन, चिराग पासवान ने ट्वीट कर दी जानकारी

0
1827
ramvilasPaswandeath

लंबी बीमारी के बाद केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के गुरुवार शाम निधन हो गया. उनके बेटे और एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने इस बात की पुष्टि की है. चिराग पासवान ने अपने ट्वीट में लिखा है, “पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं. Miss you Papa…”

आपको बता दें कि रामविलास पासवान का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था. अभी कुछ दिनों पहले ही उनके दिल का एक ऑपरेशन भी हुआ था. यह बात भी चिराग पासवान ने ही ट्वीट कर शेयर की थी.