COVID Latest Update

बच्चों को खतरा: कोरोना से ठीक हो रहे बच्चों में फैल रही ये नई बीमारी, 100 से ज्यादा पीड़ित..

 तीसरी लहर में बच्चों में कोरोना के संक्रमण का डर सता रहा है लेकिन इसकी आहट औऱ खतरा दूसरी लहर में ही दिखाई दे रहा है.

ब्लेक फंगस के आंतक के बीच कोरोना से ठीक हो रहे बच्चों में एमआईएससी बीमारी फैल रही है. न सिर्फ पोस्ट कोविड में कुछ केस में कोरोना सक्रमित बच्चे भी मल्टी सिस्टम इंफेलमेंट्री सिड्रोम इन चिल्ड्रन यानी एमआईएस सी से जूझ रहे हैं. राजस्थान में इस बीमारी से 100 बच्चे पीड़ित हैं जिनमें सबसे अधिक 25 जयपुर में हैं.

राजस्थान में कोरोना से संक्रमित हुए बच्चे ठीक होने के बाद मल्टी सिस्टम इंफलमेंट्री सिंड्रोम इन चाइल्ड बीमारी से जूझ रहे हैं. जयपुर के बच्चों के अस्पाल जेके लोन में इस बीमारी से पीड़ित चार बच्चे भर्ती है जिनमें से एक आईसीयू में है.

इस बीमारी में कोरोना से ठीक होने के बाद महीने भर बच्चों में शरीर के कुछ अंगो में सूझन आ जाती है. लाल चकते बन जाते हैं. इस बीमारी के लक्षण यूके में मिली कावासकी बीमारी से मिलते-जुलते हैं लेकिन ये कावासाकी नहीं.

लक्षण

  • तीन दिन तक तेज बुखार आता है.
  • शरीर लाल चकते, लाल आंखे, पेट दर्द, उल्टी और गंभीर होने पर बीपी लो होना.
  • सांस व हार्ट की गति तेज.
  • लाल मूत्र आना आदि शामिल हैं.

इलाज

अच्छी बात ये कि अगर समय पर लक्षण पहचान इलाज शुरू कर दिया जाए तो पांच-छह दिन में मरीज ठीक हो सकते हैं लेकिन देरी करने पर खतरा ये कि धमनियों में सूजन आने से आने हार्ट अटैक, किडनी में सूजन आने पर पेशाब में खून निकलना और मस्तिष्क में सूजन आने पर असामान्य व्यवहार जैसी परेशानी आती है.

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.