नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने बीते शनिवार को मुंबई में चल रही एक हाई प्रोफाइल रेव पार्टी पर रेड मारी. इस दौरान 8 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिसमें मशहूर बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम भी शामिल है. पूछताछ के बाद रविवार दोपहर आर्यन खान समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
एनसीबी के डीजी एसएन प्रधान ने बताया, ‘रेव पार्टी में छापेमारी के दौरान हमें चरस, एमडीएमए और एक्सटेसी (सिंथेटिक ड्रग) बरामद हुआ. अभी तक 8 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. आगे इस सिलसिले में गिरफ्तारी को लेकर भी निर्णय लिया जाएगा. इसके नेटवर्क कि विस्तृत छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.’
एनसीबी के डीजी ने सरकार के नशा मुक्ति अभियान का हवाला देते हुए आगे कहा कि इस तरह के नशे की पूरी सप्लाई चैन को तोड़ना हमारा कर्तव्य है. हम ये मैसेज देना चाहते हैं कि NCB इस तरह के नशे के व्यापार को दोहराने नहीं देगी. उन्होंने कहा कि भारत में नशा या नशीले पदार्थ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
इसके लिए इम्पैक्ट फुल कार्रवाई की जाएगी. अभी तक की कार्रवाई को ‘टीम इंडिया’ की कार्रवाई बताते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की रेव पार्टियों पर एनसीबी की रेड जारी रहेगी.
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.