Entertainment

BOLLYWOOD SAD NEWS नहीं रही ये दिग्गज अभिनेत्री,कई फिल्मो में कर चुकी है काम

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शशिकला का निधन हो गया है. आज ही यानी 4 अप्रैल को मुंबई में उन्होंने आखिरी सांस ली. शशिकला ने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है. सलमान खान की फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में दादी के रोल में शशिकला बेहद पॉपुलर हुई थीं. बता दें कि शशिकला का जन्म 1932 अगस्त में हुआ था. उन्हें ‘डाकू’, ‘रास्ता’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ से खूब शोहरत मिली थी. शशिकला ने ‘नीला आकाश’,’ छोटी सी मुलाकात’, ‘शतरंज’, ‘आहिस्ता-आहिस्ता’ जैसी फिल्मों में अपने काम से हिंदी सिनेमा में अलग ही पहचान बनाई.

मदर टेरेसा को आदर्श मानने वाली शशिकला ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की लंबे समय तक सेवा की. फिल्मों में शानदार योगदान देने की वजह से शशिकला को 2007 में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. साल 2009 में उन्हें वी शांताराम अवार्ड्स में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला था.

बता दें कि दिवंगत एक्ट्रेस का पूरा नाम शशिकला जावलकर है.एक मराठी परिवार से ताल्लुक रखने वाली शशिकला ने कम उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. शशिकला ने कई फिल्मों में सपोर्टिंग एक्ट्रेस के तौर पर काम किया था. हालांकि सपोर्टिंग एक्ट्रेस होने के बावजूद अपनी एक्टिंग से दर्शकों को पसंदीदा कलाकार बन गई थीं. शशिकला ने कई फिल्मों में निगेटिव रोल भी किए थे.

वे झगड़ालू सास के किरदार में कई बार नजर आई हैं. फिल्मों के अलावा टीवी शोज में भी शशिकला ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता है. टीवी शो ‘सोनपरी’ में फ्रूटी की बिंदास और कूल दादी के रोल में शशिकला को बेहद पसंद किया गया था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिवंगत एक्ट्रेस शशिकला का कोलाबा के चर्च में अंतिम संस्कार किया जाएगा. फिल्म जगत एक्ट्रेस के निधन से बेहद आहत और गमगीन है.

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.