Categories: FeaturedIndia

24 घंटे में देश में सिर्फ 42 नए पॉजिटिव केस, 4 की मौत: स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वारयस के 42 नए केस सामने आए हैं, जबकि 4 लोगों की मौत हुई है. ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना संक्रमण बढ़ने की दर में कमी आई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के सिर्फ 42 नए केस सामने आए हैं, जबकि 4 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 649 केस सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि बीते 24 घंटों में कोरोना के 42 नए मामले सामने आए हैं और 4 मौतें हुई हैं. उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि कोरोना के मामले के लिए डेडिकेटेड अस्पताल बनाने का काम लगभग 17 राज्यों में शुरू हो गया है.

उन्होंने इस दौरान लोगों से पूरी तरह सतर्कता बरतने को कहा. आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को कोरोना के बचाव के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है. उन्होंने आगे कहा कि कोरोना संक्रमण की संख्या बढ़ रही है. लेकिन जिस दर से वे बढ़ रहे हैं वह अपेक्षाकृत स्थिर हो रहा है. हालांकि यह केवल प्रारंभिक ट्रेंड है. इसपर कुछ ज्यादा नहीं कहा जा सकता है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह भी बताया कि देशभर में 25 और प्राइवेट लैब को कोरोना संक्रमण की जांच के लिए अनुमति दी गई है. हालांकि सैंपल कलेक्शन के लिए 20 हजार से ज्यादा सेंटर हैं. देशभर में डॉक्टरों को ट्रेंड करने के लिए एम्स दिल्ली की ओर से ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जा रही है. इसके अलावा आशा वर्कर, एएनएम, आंगनबाडी वर्कर को भी संक्रमण रोगों के बारे में ट्रेंड किया जाएगा.

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

23 hours ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.