होली के दिन यानि मंगलवार की शाम को पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर में छात्र जदयू के नेता कन्हैया कौशिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके एक दोस्त को भी गोली मारी गई, जिसे घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद तफ्तीश में जुटे डीएसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने कहा कि छात्र जदयू नेता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जांच हो रही है और जल्द ही दोषी गिरफ्तार किए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक घटना का कारण होली के लिए जारी किए गए पोस्टर पर आरोपी का नाम नहीं होना बताया जा रहा है। सरेशाम हुई हत्या की इस घटना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। घटना के बाद से ही आरोपी कुश फरार है। पुलिस कुश की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार की रात से ही छापेमारी कर रही है। पुलिस ने अबतक दो छात्रों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
होली मिलन समारोह के एक कार्यक्रम में छपे पोस्टर पर कुश नामक युवक का नाम नहीं था, जबकि उसी पोस्टर में कन्हैया कौशिक का नाम था। बस इसी बात को लेकर कुश की कन्हैया से नाराजगी थी। उसकी नजर में कन्हैया ने ही पोस्टर से उसका नाम हटवाया था। बस इसी बात को लेकर मंगलवार को कन्हैया और कुश में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद दोस्तों की सलाह पर श्रीकृष्णापुरी थाने में कन्हैया ने कुश के खिलाफ लिखित शिकायत की थी। जब कुश को इस बात का पता चला तो इसी गुस्से में उसने हत्या की साजिश रची। उसने कन्हैया से समझौता करने के लिए उसे पटेल नगर बुलाया। जब कन्हैया अपने दोस्त चंदन के साथ वहां पहुंचा तो दोनों को गोली मार दी।
गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने कन्हैया को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके साथ ही उसके दोस्त चंदन को भर्ती किया गया, जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। इस घटना के बाद से पटना पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। एसएसपी ने मामले में सिटी एसपी के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर दी है।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.