Technology

बड़ी खबरी:Facebook इसी साल लॉन्च करेगा क्रिप्टोकरेंसी Diem..

क्रिप्टो मार्केट में सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक एंट्री करने जा रहा है. फेसबुक इसी साल (2021) में अपनी क्रिप्टोकरेंसी Diem को लाॅन्च करने की तैयारी में है.

 बता दें कि साल 2019 में फेसबुक ने इस क्रिप्टोकरेंसी को लिब्रा नाम से लॉन्च करने की मंशा जताई थी लेकिन अब इसका नाम बदल चुका है. Diem के जरिए फेसबुक फिनटेक स्पेस में क्रांति करना चाहता है और कंपनी का कहना है कि इस क्रिप्टोकरेंसी से पैसे ट्रांसफर करना उतना ही आसान होगा, जितना कि फोटो भेजना.

Bitcoin की कीमत में लगातार गिरावट

बता दें कि फेसबुक ने यह ऐलान ऐसे वक्त में किया है, जब बिटकॉइन की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है. टेस्ला के मालिक एलन मस्क द्वारा फिलहाल बिटकॉइन के जरिए टेस्ला कारों की खरीद रोके जाने के ऐलान के बाद से बिटकॉइन की कीमतों को झटका लगा है. दूसरी तरफ मस्क ने डॉगकाॅइन में काम करने की बात कही है, साथ ही उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग को लेकर भी संकेत दिए है. यानी खुद की क्रिप्टोकरेंसी ला सकते हैं.

Bitcoin-Dogecoin को मिलेगी टक्कर

दुनिया भर में वायरस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रसार ने डिजिटल परिवर्तन का निर्माण किया, जिससे उपभोक्ताओं और कारोबारी दिग्गज के बीच ई-कामर्स लेनदेन का उपयोग बढ़ गया. बिटकॉइन, डॉगकाॅइन और एथेरियम अन्य डिजिटल मुद्राओं पर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर हावी हैं. अब ऐसे में फेसबुक धमाल मचाने की तैयारी में है.

क्रिप्टोकरेंसी Diem

फेसबुक अपनी इस क्रिप्टोकरेंसी को दो सेट में लॉन्च कर सकती है. इनमें से एक मल्टी करेंसी कॉइन होगा और दूसरे सेट की डॉलर व यूरो में एक विशिष्ट फेस वैल्यू होगी. Diem के जरिए मनी ट्रांसफर पर ट्रांसफर फीस काफी कम रहेगी, जिससे ज्यादा तादाद में लोग इस करेंसी की ओर आकर्षित हों. फेसबुक अपने डिजिटल करेंसी प्रोजेक्ट ग्रुप Diem Association के साथ मिलकर Diem को लॉन्च करेगी.

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.