India

PM Kisan Yojana: मोदी सरकार लाभार्थियों को दे रही है सस्ता Loan, इस तरह कर सकते हैं आवेदन..

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आठवीं किस्त पीएम मोदी द्वारा जारी कर दी गई है। 2,000 रुपये की यह किस्त किसानों के खातों में डलना शुरू हो गई है। 

खाते में पैसे पता करने के लिए

आप जान सकते हैं कि आपके खाते में पैसा आया है या नहीं। इसके लिए आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।

यह लॉन आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत बनने वाले किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलता है। सरकार ने बीते साल इस योजना में हर किसान को शामिल करने का निर्देश दिया था। इसके बाद बैंकों और दूसरे संस्‍थानों ने कर्ज लेकर खेती करने वाले किसानों के लिए KCC स्कीम को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लिंक कर दिया। इससे किसानों को आसान किस्‍तों और कम ब्‍याज पर कर्ज मिल रहा है। अगर आप भी पीएम किसान के लाभार्थी हैं, तो इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं।

लॉन के लिए जरूरी दस्तावेज

किसान क्रेडिट कार्ड का फॉर्म पीएम किसान स्कीम की वेबसाइट PMkisan.gov.in पर दिया गया है। इसमें स्पष्ट निर्देश है कि बैंक सिर्फ 3 दस्तावेज लेकर Loan दे सकते हैं। KCC बनवाने के लिए Aadhaar card, Pan और फोटो लगती है। साथ ही एक शपथ पत्र देना होता है, जिसमें यह बताना होता है कि किसी दूसरे बैंक से कर्ज तो नहीं लिया।

प्रॉसेस

  1. सबसे पहले KCC फॉर्म डाउनलोड करने के लिए pmkisan.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट में फॉर्म टैब के दाईं ओर Download KKC Form विकल्प दिया है।
  3. यहां से फॉर्म को प्रिंट करें और नजदीकी बैंक में जमा कर दें। बता दें कि सरकार ने कार्ड की वैद्यता 5 साल रखी है।
One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

3 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

3 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

4 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.