Lockdown Update:बंगाल में लगा कंपलीट लॉकडाउन

0
793

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बंगाल में 16 मई से कंपलीट लॉकडाउन लगाया जाएगा। बंगाल में कोरोना के मामलों में तेजी से आए उछाल के बाद ये फैसला लिया गया है।  बंगाल में कल से 30 मई तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। देश के कई राज्यों में पहले से ही कोरोना वायरस लॉकडाउन लगाया जा चुका है। इस समय देश के करीब 26 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश संपूर्ण लॉकडाउन, आंशिक लॉकडाउन या मिनी लॉकडाउन के साथ ही कोरोना की सख्त पाबंदियों में कैद हैं। इसमें महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी, बिहार समेत देश के कई प्रमुख राज्य शामिल हैं।