BIG JALANDHAR RAID : IPL मैच पर सट्टा लगाते दो बुकी काबू,3 दर्जन मोबाइल के साथ अन्य सामान भी बरामद

0
3023

IPL मैचों में सट्टा लगा रहे दो बुकियों को पुलिस ने रेड कर किया काबू |

कमिश्नरेट जालंधर के सीआईए स्टाफ की पुलिस ने शहर के पॉश ईलाके जे पी नगर में रेड की है। पुलिस ने आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले 2 बुकीयों को काबू किया है। पुलिस ने मौके से मैचो पर सट्टा लगाने में प्रयोग किए जाते उपकरण भी बरामद किए हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार,पकडे गए बुकी की पहचान नरेश उर्फ नेशा के रूप में की गयी है और साथ ही उसके करिंदे को भी काबू किया है। पुलिस ने रेड दौरान 19 मोबाइल ,लैपटॉप व अन्य सामान बरामद किया है। जानकारी अनुसार,बुकी नरेश आदर्श नगर में कुल्फी बेचने का काम करता है,वही पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही बुकी और उनके नैटवर्क संबंधी खुलासा किया जाएगा।