Categories: JalandharPunjab

JALANDHAR CORONA UPDATE : मंगलवार सुबह 25 पॉजिटिव रिपोर्ट्स घनी आबादी के क्षेत्र चपेट में,बीते दिन दो मौत

जांलधर में कोरोना वायरस पॉश इलाको में एंट्री लेकर आया था, लेकिन अब करोना शहर के स्लम और घनी आबादी वाले इलाकों को भी चपेट में लेने लगा है। इसका खुलासा सोमवार को positive आए केसों के बाद हुआ है जिसमें 44 मरीज सामने आए थे।

इसमें खास बात यह रही कि 44 में से 18 संक्रमित स्लम और घनी आबादी वाले क्षेत्रों से हैं। कोरोना ने 15 नए इलाकों को निशाना बनाया है। अकेले भार्गव कैंप में दस लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से आठ एक ही परिवार के हैं। गांधी कैंप और राम नगर इलाके में कोरोना ने पहली बार आठ लोगों को अपनी चेपट में लिया।

मंगलवार को एक बार फिर 25 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद जिले में कोरोना पेशेंट की संख्या बढ़ कर 591 हो गई है। इनमें से 320 पेशेंट ठीक हो कर घरों को जा चुके हैं। कोरोना के मरीजों की संख्या बढऩे के साथ ही यह जानलेवा भी साबित होने लगा है। सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई।

इनमें से एक गुरु नानकपुरा ईस्ट की गली नंबर पांच की रहने वाली 28 साल की आशु बाला और दूसरी फूलपुर की रहने वाली 64 साल बुजुर्ग राम प्यारी शामिल हैं। हालांकि राम प्यारी की दो दिन पहले ही मौत हो चुकी है लेकिन उनकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है। उनका शव अभी शवग्रह में ही रखा हुआ था।

जालंधर : शहर आज कुल 47 कोरोना वायरस पॉजिटिव,रिपोर्ट्स की डिटेल
कांग्रेसी नेता के पुत्र भी कोरोना पॉजिटिव

इधर, वार्ड नंबर 37 से पार्षद कमलेश ग्रोवर के बेटे अनमोल ग्रोवर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अनमोल ग्रोवर के पॉजिटिव आने से कई लोगों के संक्रमित होने का खतरा बन गया है।

वहीं, गुरु नानकपुरा ईस्ट की युवती पटेल अस्पताल में दाखिल थी। उसकी पहले रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, लेकिन दोबारा सैंपल भेजने पर सोमवार को वह पॉजिटिव पाई गई। डॉक्टरों के अनुसार आशु निमोनिया और टीबी रोगी थी। सोमवार बाद दोपहर उसकी हालत बिगडऩे के बाद उसकी मौत हो गई। सेहत विभाग के नोडल अफसर डॉ. टीपी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। इसके साथ ही शहर में मरने वालों का आंकड़ा भी 17 पहुंच गया है।

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.