JALANDHAR CORONA UPDATE : आज आये 8 नए मामले , पढ़े पूरी खबर

0
3006

जालंधर
न्यूज़ डेस्क

जालंधर में कोरोना का ग्राफ बढ़ता हुआ नज़र आ रहा है , क्यूंकि रोज़ नए पॉजिटिव मामले आ रहे है | जिला प्रशासन की ओर से लोगो को राहत देने का जो सिलसिला चलाया जा रहा है वो नाकाफी नज़र आ रहा है जिससे आम लोग दहशत में है | जालंधर में आज 8 नए पॉजिटिव मामले सामने आये है जिनमें से दो जालंधर के बाहर के मरीज़ है | चार पॉजिटिव रिपोर्ट्स जालंधर के बड़े अस्पताल के स्टाफ की है |

कूल रोड पर स्तिथ किडनी अस्पताल के चार कर्मचारी एक पेशेंट के कारण पॉजिटिव पाए गए है | जानकारी अनुसार , गुरदासपुर निवासी मरीज़ अमरीक सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था , जिसके बाद उसे लुधियाना शिफ्ट कर दिया गया था और वह वो पॉजिटिव पाया गया था | जालंधर में भी अस्पताल के स्टाफ की जांच की गयी तो अब उनकी रिपोर्ट्स पॉजिटिव आयी है जिनमें दो नर्स , एक टेक्निशन और एक डॉक्टर है | डॉक्टर कपूरथला का रहने वाला है जबकि स्टाफ जालंधर से सम्बंधित है |

इसके अलावा झंडू सिंघा निवासी पुरुष ( 91 ) , बस्ती शेक अड्डा की दो महिलाये ( 50 ) ( 54 ) भी कोरोना पॉजिटिव आये है |

online delivery in jalandhar
online delivery in jalandhar