जालंधर
सुखविंदर बग्गा
जम्मू कश्मीर से लाकर पंजाब में सप्लाई होने वाले चूरा पोस्त सहित दो तस्कर गिरफ्तार करने में देहात पुलिस ने सफलता हासिल की है।ट्रक चालक की पहचान पुलवामा निवासी तारिक अशरफ मीर और उसके साथी बिलाल अहमद के रूप में हुई। दोनों काफी देर से इस धंधे में जुड़े हुए थे।
आरोपियों ने बताया कि उनके ग्राहकों को उनके मोबाइल नंबर मालूम थे। वही उनसे संपर्क करते थे। जिन्होंने उनको चुरा पहुंच दिया था वह सीधा ग्राहकों को फोन करते और उनके बारे में बताते। फिर ग्राहक उनसे संपर्क करके जगह बताते जहां पर वह सामान सप्लाई करते थे।
एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि थाना भोगपुर के एएसआई सतनाम सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि जम्मू कश्मीर से चुरा पोस्त सप्लाई करने के लिए ट्रक में लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर भोगपुर मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर जम्मू-कश्मीर से आ रहे ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक में से 220 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ।
जांच में सामने आया कि दोनों ने पंजाब के अलग-अलग शहरों में चूरा पोस्त को सप्लाई करनी थी। डीएसपी भोगपुर हरिंदर सिंह मान ने बताया कि दोनों को रिमांड पर लेकर इस धंधे में जुड़े और लोगों की पहचान करवाने के साथ-साथ सप्लाई देने और लेने वालों का पता कराया जाएगा।
ALSO,WATCH
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.