Punjab

जिस चीज़ ते मित्रां दी आँख टिक जाए ,ओह छड्डी दी कदे ना

जालंधर के थाना 8 की पुलिस को मात देती है यहाँ की ट्रैफिक पुलिस ! पढ़े खबर

जालंधर
सुखविंदर बग्गा

बहादुर और शातिरों के लिए कहावत है की जिस चीज़ पर वो आँख रख लेते है वो उसको किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ते | ऐसी ही एक घटना इसको सच करती दिखाई देती है , जिसमें की जालंधर की ट्रैफिक पुलिस ने फिर एक बार दोहरी ड्यूटी का उदाहरण देते हुए खो बाज़ी करने वाले को धार दबोचा और आराम फरमाती थाना 8 की पुलिस के हवाले किया |

दरहसल,हुआ यु की बीते दिन पठानकोट चौक मे एक स्नैचिंग की वारदात हुई थी जिसमें की उक्त स्नैचर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होने लगा तो वहाँ मौजूद HC जितेंदर और साथी ट्रैफिक कर्मी बलदेव राज ने उसे पकड़ने की कोशिश की पर वो फरार हो गया | आज शनिवार को दुबारा जब उक्त ट्रैफिक कर्मी अपनी ड्यूटी पर थे , तो पठानकोट चौक पर HC जितेंदर ने उसी स्नैचर को पहचाना और शक के आधार पर उसे पकड़ लिया , जिसके बाद उसे पीसीआर के हवाले कर दिया गया ,और वो बार बार पूछने पर भी मन करता रहा की वो किसी स्नैचिंग में शामिल नहीं है |

पकडे गए आरोपी की पहचान मनी पुत्र राजू निवासी सलेमपुर मुसलमाना के रूप मे हुई है जो की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर वारदातों को अंजाम देता है | जब उसे थाना 8 के हवाले किया गया तो वह की गयी पूछताछ में उसने कबूल किया की वो स्नैचर है और उसने कई वारदातों को भी अंजाम दिया है | पूरे मामले में अब थाना 8 की पुलिस बनती कार्यवाही कर रही है |

इस पूरे मामले में ये देखने को मिला की थाना 8 की पुलिस लगातार हो रही वारदातों पर लगाम लगाने में असफल दिखाई दे रही है जबकि शहर की ट्रैफिक पुलिस शहर का ट्रैफिक संभालने के साथ साथ शहर के लूटेरे और स्नैचरो को भी पकड़ रही है और थाना पुलिस का काम भी कर रही है | अक्सर ट्रैफिक पुलिस को चलान काटते देख कई लोग उन्हें भला बुरा कहने से नहीं चूकते पर हर बार पुलिस को गलत ठहराना भी सही नहीं है क्यूंकि यही पुलिस क्राइम कण्ट्रोल कर अपनी दोहरी ड्यूटी निभा रही है |

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.