पंजाब के अमृतसर में सनसनी,मानव खोपड़ी मिलने से दहशत का माहौल

0
699
human skull found in amritsar punjab
human skull found in amritsar punjab

थाना डी डिवीजन के अंतर्गत आते दुर्गियाना मंदिर स्थित टैक्सी स्टैंड पर खराब हालत में खड़ी बोलेरो गाड़ी की छत से बिना धड़ वाली मानव खोपड़ी मिलने से सनसनी

इस मानव खोपड़ी के मिलने से क्षेत्र में भय व दहशत का माहौल है।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खोपड़ी को कब्जे में लेकर मुर्दा घर में जमा करवा‌ दिया है।

पुलिस की देखरेख में पुलिस पार्टी इसे कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

इस संबंध में जिला पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आते सभी पुलिस थानों को भी सूचित कर दिया गया है ताकि बिना सिर वाली कोई भी अज्ञात लाश मिलने पर मृतक की पहचान की जा सके।

पुलिस भी इस बारे में सभी तरफ से जानकारी हासिल कर रही है। जबकि इसकी पहचान के लिए इसे 72 घंटे के लिए मुर्दाघर में रख दिया गया है।