आज की ताज़ा खबर – जालंधर में ज्यूलर ने की Suicide, वजह सुनकर हैरान हो जाओगे

0
1727

जालंधर। इस समय की बड़ी खबर जालंधर से है। जालंधर के शेखां बाजार से सटे अली मोहल्ला में रहते ज्यूलर ने जहरीली वस्तु निगल कर जान दे दी है। ज्यूलर की पहचान बलविन्द्र कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक शेखां बाजार के ज्यूलर बलविन्द्र कुमार ने आज सुबह जहरीली वस्तु निगल ली। उसे गंभीर हालात में अस्पताल ले जाया गया और फिर हालत गंभीर होने के कारण लुधियाना रैफर कर दिया गया।

दोपहर बाद बलविन्द्र की लुधियाना के अस्पताल में मृत्यु होने की खबर है। पता चला है कि बलविन्द्र का बेगोवाल में ज्यूलरी का कारोबार है। चर्चा है कि बेगोवाल के ही कुछ लोगों से वे परेशान था। जिसके चलते बलविन्द्र ने ये खौफनाक कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है

jeweller suicide jalandhar