Amritsar

नवजोत कौर छोड़ सकती है राजनीति,मिला सिद्धू का समर्थन

नवजोत कौर ने डॉक्टरी के पेशे में दोबारा जाने के संकेत दिए हैं

पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य की राजनीति में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. पंजाब कांग्रेस की नेता नवजोत कौर सिद्धू राजनीति छोड़ने के बारे में मन बना रही हैं. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और नवजोत कौर के पति नवजोत सिंह सिद्धू ने भी कहा है कि चुनाव के बाद काफी हद तक ऐसा मुमकिन हैं.

नवजोत कौर का कहना था कि चरणजीत सिंह चन्नी की तुलना में नवजोत सिद्धू बेहतर उम्मीदवार साबित हो सकते थे.नवजोत कौर सिद्धू पिछले कुछ महीनों में कांग्रेस पार्टी से खफा नज़र आई हैं. नवजोत कौर सिद्धू ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम उम्मीदवार बनाने के फैसले पर सवाल खड़े किए थे.

नवजोत कौर सिद्धू दोबारा से डॉक्टरी के पेशे में जाने पर विचार कर रही है. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा है कि अगर राजनीति में उनके लिए चीजें काम नहीं करती हैं तो फिर वह एक बार फिर से अपने डॉक्टरी के पेशे को अपनाना चाहती हैं. 

सिद्धू भी नवजोत कौर के इस फैसले का समर्थन करते हुए दिखाई दे रहे हैं. नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ”जो मेरी पत्नी ने कहा है कि वह सही है. हमें अपना परिवार भी चलाना है. वो डॉक्टरी के पेशे में वापस जा सकती हैं.”

नवजोत सिंह सिद्धू ने हालांकि राजनीति में बने रहने की बात कही है. नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ”मैंने एंटरटेनमेंट जगत की तुलना में पंजाब को चुना है. मैं वहां करोड़ों कमा सकता था. लेकिन मैं पंजाब को किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहता हूं.”

नवजोत कौर सिद्धू अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट से विधायक रह चुकी हैं. 2017 में नवजोत कौर सिद्धू ने हालांकि यह सीट अपने पति नवजोत सिंह सिद्धू के लिए छोड़ दी थी. 

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.