कमिश्नरेट पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से पंजाब में चरस की तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इंटरस्टेट गैंग के 3 मेंबरों को अरेस्ट कर करीब पौने 2 किलो पौने 2 किलो चरस समेत 3 तस्कर अरेस्टबरामद की है।
यह गैंग स्विफ्ट कार में चरस की तस्करी कर रहा था। हिमाचल से सस्ते रेट पर लाकर पंजाब में इसे महंगे दाम पर बेचा जाता था। अरेस्ट किए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि उनके साथ जुड़े गैंग के दूसरे मेंबरों व उनसे चरस खरीदने वालों के बारे में पता लगा सकें।
पुलिस से भागने की कोशिस रही नाकामयाब
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि मुखबिरी मिलने पर CIA स्टाफ ने मॉडल टाउन के डेयरी चौक पर नाकाबंदी की। वहां स्विफ्ट कार (PB08ES4629) को चेकिंग के लिए रोका गया। पुलिस पार्टी को देख ड्राइवर ने कार को पीछे मोड़कर भागने की कोशिश की लेकिन घेरा डाल उन्हें पकड़ लिया गया।
पुलिस ने कार सवार चीमा नगर का वरूण कुमार, अर्जुन नगर लाडोवाली रोड के मोहित शर्मा व ग्रीन मॉडल टाउन के सिमरनजीत सिंह रंधावा को अरेस्ट कर लिया। तलाशी लेने पर वरूण से 900 ग्राम, मोहित से 700 ग्राम व सिमरनजीत से 80 ग्राम चरस बरामद की गई।
हिमाचल से 75 हजार किलो लाकर पंजाब में 1.50 लाख में बेचते थे
पूछताछ में उन्होंने बताया कि हिमाचल से उन्हें चरस 75 हजार रुपए किलो मिलती है। जिसे वो पंजाब में लाकर दोगुनी कीमत यानी 1.50 लाख में बेचते हैं। उनसे पूछताछ के बाद और भी आरोपियों को अरेस्ट करने की तैयारी की जा रही है।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.