जालंधर में व्यक्ति था परेशान,उठाया बड़ा कदम

0
644

जालंधर (सुखविंदर बग्गा)

जालंधर संजय गांधी नगर में परेशानी के चलते एक व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| मृतक की पहचान जीवन छेत्री पुत्र डीवी चेत्री निवासी गांधीनगर सिलीगुड़ी बंगाल हाल निवासी संजय गांधी नगर गली नंबर 3 के रूप में हुई है |

जानकारी देते हुए फोकल प्वाइंट चौकी के एएसआई राजपाल ने बताया की, उन्हें  सूचना मिली थी कि संजय गांधी नगर में एक व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली | जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो मृतक का शव पंखे से लटका रहा था |

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल  हस्पताल भेज दिया |