महानगर में दुकानें 12 बजे तक ही खोले जाने का विरोध तेज हो गया है। सोमवार को पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल ने ब्लैक डे मनाकर अपना विरोध जताया।
घास मंडी चौक स्थित चौड़ा बाजार में काले झंडे लहराकर उन्होंने दुकानें खुली रखने का समय बढ़ाने की मांग की है। व्यापारियों ने कहा कि पंजाब सरकार एक है पर इसके नियम सब जगह अलग-अलग हैं। कई शहरों में दुकाने खुलने का समय सुबह 5 बजे से 3 बजे तक है तो कुछ स्थानों पर सुबह 5 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक दिया गया है।
उन्होंने कहा कि लुधियाना में राजनीतिक दखलंदाजी के कारण सुबह 5 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक ही दुकानें खोलने के आदेश दिए गए हैं। जरूरी और गैर-जरूरी दुकानों को एक साथ खोलने से चौड़ा बाजार, घुमार मंडी, जीटी रोड जैसे बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। इससे तो कोरोना पर लगाम लगाने के प्रशासन के दावे हवा-हवाई हो जाते हैं। उलटा, दुकानदारों को बेरोजगारी की ओर धकेला जा रहा है। उन्हें उम्मीद थी कि 16 तारीख को लुधियाना में फिर रिव्यू किया जाएगा लेकिन अब 23 मई तक दुकानें खुलने का समय 12 बजे कर दिया गया है। इससे छोटे दुकानदारों के आगे रोजी-रोटी का सवाल खड़ा हो गया है।
चौड़ा बाजार के अंदर प्रदर्शन करने वालों में व्यापार मंडल के सचिव सुनील मेहरा, राजीव अरोड़ा, पवन लहर, सरदार इंद्रजीत सिंह सचदेवा, भुवनेश गुप्ता, रणदीप गुप्ता, संजीव अरोड़ा, विकास गुप्ता, सन्नी शर्मा, राजिंदर भाटिया, पवन मल्होत्रा और दिलीप ग्रोवर शामिल थे। सभी व्यापारियों ने काले झंडे लहराकर और काला दिवस मनाया।
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.