Categories: JalandharPunjabVideo

जालंधर में दरिंदगी! 6 साल की बच्ची का दुष्कर्म के बाद क़त्ल,आरोपी पुलिस की पकड़ से फरार

UPDATE VIDEO-

जालंधर
सुखविंदर बग्गा

जालंधर के हजारा गांव दिल दहला देने वाली खबर आई है। जालंधर-होशियारपुर रोड पर स्थित इस गांव में सात साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म करने के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई है।

आरोपी उसका शव खेत में फेंककर फरार हो गया है। घटना शनिवार दोपहर की बतयाई जा रही है जिसके बाद से पूरे गांव के लोग सकते में हैं। फिलहाल, पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार, गांव के ही एक व्यक्ति की 6 साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। रविवार दोपहर को वह अचानक गायब हो गई। काफी देर तक नहीं मिली तो बच्ची के घरवालों ने उसे ढूंढ़ना शुरु किया। फिर पता चला कि जिस क्वार्टर में बच्ची रहती थी, उसके साथ के क्वार्टर में रहने वाले संतोष महतो नाम के युवक ने उसे साइकिल पर बिठाया था और साथ ले गया था।

गली में खेल रहे बच्चों ने घरवालों को यह बताया था। बाद में सुबह बच्ची का शव गन्ने के खेतों में पड़ा मिला। यह खेत घर के सामने ही है। उसके बाद से आरोपी भी अपने घर से गायब है। 10 दिन पहले उसकी पत्नी और बच्चे अपने गांव चले गए थे। बताया जा रहा है कि उसका मूल गांव बिहार के कटिहार जिले में है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना पतारा की पुलिस जांच कर रही है।

पिछले दिनों जालंधर के दकोहा में भी एक मासूम बच्ची को उसके रिश्ते में फूफा लगते शख्स ने हवस का शिकार बना लिया था। घायल बच्ची को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। हालांकि पुलिस ने एक दिन बाद आरोपित दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया था।

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.