पठानकोट प्रशासन ने चक्की दरिया पर बने नए पुल को बंद कर दिया है, जिसकी वजह से पठानकोट से जालंधर जाने वाला मार्ग बंद है। इसके बाद अब पठानकोट पुलिस की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।

इसमें कहा गया है कि “आम जनता को सलाह दी जाती है कि माधोपुर होकर कठुआ जाने से बचें क्योंकि NH-44 (कठुआ से पठानकोट) पर एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया है।
केवल बहुत अधिक आपात स्थिति में ही जनता नरोट जैमल सिंह – नागरी मार्ग से कठुआ जा सकती है, जिस पर पहले से ही भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ रहा है।”

हालातों को देखते हुए पठानकोट पुलिस की ओर से अपील की गई है कि आपात स्थिति में लोग पठानकोट पुलिस 112 या कंट्रोल रूम +91 87280 33500 पर संपर्क करें।

















