लॉकडाउन के साथ-साथ 24 मई की सुबह पांच बजे तक दिल्ली के सभी रूटों पर मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी.
अगले नोटिस तक निलंबित रहेगी मेट्रो सेवा-
दिल्ली सरकार द्वारा कोरोना पर लगाम लगाने के लिए बढ़ाए गए कर्फ्यू के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन्स अगले नोटिस तक निलंबित रहेंगी।
राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों को देखते हुए एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाया गया है. इसी क्रम में अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने भी मेट्रो सेवाओं को लेकर आदेश जारी किया है. डीएमआरसी की ओर से कहा गया है कि दिल्ली में लॉकडाउन को देखते हुए मेट्रो सेवाओं को स्थगित किया जा रहा है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा,’ दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है. अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है.’ दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 1 फीसदी और कम होकर 10 फीसदी के करीब आ गया है. वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा रही है, क्योंकि यदि इस समय ढील दे दी गई, तो कोरोना वायरस को काबू करने में अब तक मिली सफलता पर पानी फिर जाएगा.
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.