बॉलीवुड से एक दुख खबर सामने आई है. ‘मैंने प्यार किया’ और ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी फिल्मों में हिट गाने देने वाले मशहूर म्यूजिक डारेक्टर रामलक्ष्मण अब हमारे बीच नहीं रहे.
शनिवार (22 मई) सुबह उनका निधन हो गया. वह 78 साल के थे. रामलक्ष्मण पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे, उन्होंने नागपुर स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली. उन्होंने कई फिल्मों में संगीत दिया है. इनमें हिंदी के अलावा मराठी और भोजपुरी फिल्में शामिल हैं.
कुछ दिन पहले ली थी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज
रामलक्ष्मण का असली नाम विजय पाटिल था. रामलक्ष्मण के बेटे ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ. उन्होंने कुछ दिन पहले कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज ली थी, जिसके बाद से वह काफी कमजोरी और थकान महसूस कर रहे थे.
1989 में रीलीज हुई सलमान और भाग्यश्री की मैंने प्यार किया फिल्म से इन्होंने कई वर्षों बाद सफलता का स्वाद चखा. इस फिल्म के गाने लोगों ने काफी पसंद किये थे. इसके लिये उन्होंने फिल्म फेयर का बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का पुरस्कार प्राप्त किया था.
लता मंगेशकर ने ने जताया शोक
रामलक्ष्मण के निधन पर स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने भी शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ‘मुझे अभी पता चला है कि बहुत ज्ञानी और लोकप्रिय संगीतकार रामलक्ष्मण जी (विजय पाटिल) का निधन हो गया है. मुझे यह सुनकर बहुत दुख हुआ. वह बहुत अच्छे इंसान थे. मैंने उनके कई गाने गाए जो बहुत लोकप्रिय हुए. मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं.’
मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…
She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…
मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…
पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…
निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज जालंधर पहुँचे, जहाँ…
This website uses cookies.