जालंधर : कोरोना बम , एक साथ 78 पॉजिटिव रिपोर्ट्स – कम्युनिटी स्प्रेड !

0
4202

लगातार जालंधर में कोरोना के नए केस लगातार बढ़ रहे हैं। जिसके कारण जालंधर में कोरोना का आंकड़ा अब लगातार बढ़ रहा है। जालंधर में शुक्रवार का दिन काफी बुरा रहा।

जालंधर में आज एक साथ 78 नए केस सामने आए हैं जिसके कारण जालंधर में हड़कम्प मच गया है। इनमें अधिकतर पंजाब पुलिस के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।

इससे पहले, मंगलवार को जालंधर में 32 केस आने के बाद बुधवार को भी पांच बच्चों सहित 31 लोग संक्रमित पाए जाने से लोगों में दहशत बढऩे लगी है। इनमें से आठ मरीज दुबई से आए हैं। यही नहीं, एक बार फिर से यह घनी आबादी वाले इलाकों में फैलने लगा है।

बुधवार को घनी आबादी वाले महेंद्रू मोहल्ला व गोपाल नगर हॉट स्पॉट बनकर सामने आए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण कितनी तैजी से फैल रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है दस दिन में ही इसने 113 लोगों को कोरोना शिकार बनाया है। इसके साथ ही जिले में इनकी कुल संख्या 413 तक पहुंच गई।