Jalandhar

जालंधर में पूरी हुई विश्व के सबसे ऊंचे निशान साहिब को चोला साहिब पहनाने की रस्म

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में डिजाइन किए गए इस निशान साहिब का निर्माण चीन में किया गया था। इस विशेष चोला साहिब पर बारिश व हवा भी कोई प्रभाव नहीं डालती है।

दरबार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी बुलंदपुरी साहिब में वीरवार को विश्व के सबसे ऊंचे निशान साहिब (255 फीट) को चोला साहिब पहनाने की रस्म अदा करने के लिए समारोह आरंभ हो गया है। इस पवित्र रस्म की गवाह देश-विदेश से पहुंची संगत बनी है। सबसे पहले निशान साहिब को बड़ी श्रद्धा से स्नान कराकर पवित्र चोला साहिब को पहनाया गया। सतनाम वाहिगुरु के निरंतर जाप के साथ संगत की ओर से चोला साहिब को धारण करने की रस्म निभाई जा रही है।

इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब की पावन इमारत को फूलों व रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। समागम में पंथ की महान सख्शियतें पहुंच रही हैं। दरबार के संत बाबा बलदेव सिंह जी द्वारा निशान साहिब पर फूलों की वर्षा करेंगे। इसी तरह तख्त श्री केसगढ़ साहिब तथा श्री आनंदपुर साहिब के पांच प्यारे विशेष रूप से शामिल होंगे।

शाम को यह निशान साहिब सम्मानपूर्वक अर्पित किया जाएगा। दिन भर कीर्तन के बाद पुष्पवर्षा के साथ शाम छह बजे जे करीब इसे चढ़ाने की रस्म होगी। 20 फरवरी को शुरू हुआ यह समागम 28 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान निरंतर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की इलाही बाणी का उच्चारण तथा पवित्र दीवान सजाए जा रहे हैं।

बुलंदपुरी साहिब में वीरवार को 255 फुट ऊंचे निशान साहिब पर 450 मीटर कपड़े से चोला साहिब की रस्म अदा की जा रही है। इसे हाईड्रोलिक जैक सिस्टम से उतरा व चढ़ाया जाएगा। बताया जा रहा है कि 21.21 टन वजन के पवित्र निशान साहिब को यहां पर 24 फरवरी, 2016 को स्थापित किया गया था।

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.