Sports

मै ज़िंदा हूँ – नेशनल रेसलर निशा दहिया की मौत की खबर के बाद आया वीडियो

मृतक निशा दहिया और रेसलर निशा दहिया दोनों अलग शख्स – SP सोनीपत राहुल शर्मा

पहले खबर आई थी कि निशा दहिया की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. लेकिन निशा ने वीडियो जारी कर सच बताया है.

हरियाणा के सोनीपत में नेशनल लेवल की कुश्ती प्लेयर निशा दहिया सही-सलामत हैं. उनकी हत्या नहीं हुई है. जिसकी हत्या हुई वह भी निशा दहिया ही हैं लेकिन PM ने जिसको बधाई दी थी ये निशा वो नहीं हैं. यूनिवर्सिटी लेवल पर मेडल जीतने वाली निशा दहिया हलालपुर गांव की रेसलर है. पहले खबर आई थी कि निशा दहिया, उनके भाई और मां को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. लेकिन बाद में नेशनल लेवल कुश्ती प्लेयर निशा ने वीडियो जारी कर बताया कि वह सही-सलामत हैं. वीडियो में निशा ने कहा, मैं नेशनल खेलने के लिए गोंडा में हूं. मैं ठीक हूं. यह न्यूज फेक है (मौत की खबर). मैं एकदम सही-सलामत हूं. इस वीडियो को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने जारी किया है.

गौरतलब है कि पीएम ने सुबह ही निशा को बधाई दी थी. बता दें कि 65 किलो वर्ग में निशा ने सीनियर अंडर 23 वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप 2021 में कांस्य पदक जीता था. इसके बाद पीएम ने निशा समेत अन्य खिलाड़ियों को बधाई दी थी

निशा दहिया ने साल 2014 में श्रीनगर में कैडेट नेशनल चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था. इसके बाद उन्होंने अगले साल भी यही कारनामा दोहराया. साल 2014 में उन्होंने पहला अंतरराष्ट्रीय पदक जीता. एशियन चैम्पियनशिप में उन्होंने 49किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता था. इसके बाद अगले साल उन्होंने 60 किलो वर्ग में सिल्वर मेडल जीता. साल 2015 में नेशनल चैम्पियनशिप में उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया.

कांस्य पदक जीतने के बाद मेल्डोनियम लेने के कारण वह पॉजिटिव पाई गईं. यह एक ड्रग होता है, जिसे वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी ने साल 2016 में बैन कर दिया था. इसके बाद उन पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया गया. मेलोडियम वही ड्रग है, जिसके कारण टेनिस सुपरस्टार मारिया शारापोवा के लिए मुसीबतें बढ़ गई थीं.

 

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.