COVID Latest Update

अब सिर्फ 4 घंटे होगा बैंकों में काम: कोरोना काल में देशभर में बैंकों के कामकाजी समय में हुआ बदलाव..

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारतीय बैंक संघ ने देश के सभी बैंकों को सलाह दी है कि वो सुबह 10 से दोपहर 2 बजे के बीच काम के घंटे को सीमित रखें. भारतीय बैंक संघ ने बैंक कर्मियों की सुरक्षा के मुद्दे पर पिछले महीने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजकों से कहा कि वह संबंधित राज्यों में व्याप्त कोविड 19 की स्थिति और जरूरतों के मुताबिक बैंक शाखाओं की मानक परिचालन प्रक्रिया में सुधार कर सकते हैं.

इस निर्देश के बाद देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ ही अन्य सरकारी और प्राइवेट बैंक ने भी यह नियम लागू कर दिए हैं. हालांकि, कोरोना के केसों के हिसाब से राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति यह तय करेगी कि इस नए नियम को किन क्षेत्रों में लागू किया जाना है.

31 मई तक प्रभावी रहेंगे नए नियम
अगर आपको किसी काम से बैंक ब्रांच जाना है तो याद रखें कि ज्यादातर बैंक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक काम कर रहे हैं. खुलने और बंद होने का नया नियम 31 मई तक प्रभावी रहेगा.

बैंकों में सिर्फ 50 फीसदी स्टाफ ही करेगा काम

ये भी कहा गया है कि संक्रमण को देखते हुए सिर्फ 50 फीसदी स्टाफ को ही बैंकों में काम करने की इजाजत होगी. एसोसिएशन के मुताबिक बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से काफी एहतियात बरतने की जरूरत है. जरूरी कामों को छोड़कर किसी और काम के लिए बाहर जाने की इजाजत लोगों को नहीं है. वहीं सभी सरकारी ऑफिस भी फिलहाल बंद हैं. बेकाबू होते कोरोना के मामलों की वजह से सरकार को इस तरह का सख्त कदम उठाना पड़ा.

ये 4 अनिवार्य सेवाएं रहेंगी चालू

इन नए नियमों के अनुसार, बैंकों में ये चार अनिवार्य सेवाएं चालू रहेंगी.

  • ग्राहक बैंक में कैश जमा करना
  • ग्राहक बैंक में कैश निकालना
  • चेक से जुड़े काम
  • डिमांड ड्राफ्ट/RTGS/NEFT से जुड़े काम कर सकते हैं.

राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की राज्य स्तरीय बैंकिंग समितियां अपने अपने स्थानों की स्थिति की समीक्षा करेंगी और अतिरिक्त सेवाओं पर निर्णय लेंगी जो दी सकती है.

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

3 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

3 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

4 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.