COVID Latest Update

किसानों को बड़ी राहत: सरकार ने डीएपी फर्टिलाइजर पर बढ़ाई 140 फीसद सब्सिडी..

कोरोना वायरस के बीच किसानों को बड़ी राहत मिली है। केंद्र ने बुधवार को डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) उर्वरक पर सब्सिडी में 140 फीसद की बढ़ोतरी की है।

उर्वरक की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बाद ये फैसला लिया गया है। ऐसे में किसानों को डीएपी के 500 रुपये की जगह 1,200 रुपये प्रति बोरी की सब्सिडी मिलेगी। यहां फायदा का सौदा यह भी है कि वैश्विक मूल्य वृद्धि के बावजूद किसानों को 1,200 रुपये प्रति बोरी की पुरानी दर पर ही डीएपी उर्वरक मिलेगा। इस सब्सिडी पर सरकार 14,775 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करेगी। भारत में यूरिया के बाद डीएपी सबसे अधिक खपत होने वाला उर्वरक है।

पिछले साल डीएपी की वास्तविक कीमत

पिछले साल डीएपी की वास्तविक कीमत 1,700 रुपये प्रति बोरी थी। केंद्र सरकार हर बोरी के लिए 500 रुपये की सब्सिडी दे रही थी और इसलिए कंपनियां इसे 1,200 रुपये में किसानों को बेच रही थीं।

सब्सिडी बढ़ने से 1,200 रुपये में खरीदना जारी रख सकेंगे किसान

हाल ही में डीएपी में इस्तेमाल होने वाले फॉस्फोरिक एसिड, अमोनिया आदि की अंतरराष्ट्रीय कीमतें 60 फीसद से 70 फीसद तक बढ़ गई हैं। इसलिए, हिसाब लगाया जाए तो डीएपी बोरी की वास्तविक कीमत अब 2,400 रुपये तक है, लेकिन सब्सिडी बढ़ाने के सरकार के फैसले से किसानों को प्रत्येक डीएपी बैग 1,200 रुपये में खरीदना जारी रखने में मदद मिल सकेगी।

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.