Chandigarh – लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेस ने पंजाब की बाकी सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान,कांग्रेस ने चार और उम्मीदवारों का किया एलान

0
375
breaking news
breaking news

कांग्रेस पंजाब की 13 में से 12 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान,अब केवल फिरोजपुर सीट पर उम्मीदवार के नाम पर संशय बाकी है।  

कांग्रेस ने सोमवार को चार लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए। कांग्रेस ने लुधियाना से अपने प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को चुनाव मैदान में उतार दिया है। वहीं पंथक सीट श्री आनंदपुर साहिब से हिंदू चेहरे विजय इंदर सिंगला पर दांव खेला गया है।

पार्टी ने खडूर साहिब से कुलबीर सिंह जीरा और गुरदासपुर से पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को मैदान में उतारा गया है। अब केवल फिरोजपुर से प्रत्याशी का एलान रह गया है।