चक्रवाती तूफान टाक्टे बढ़ चुका है गुजरात की ओर, कई राज्यों में कर दिया गया अलर्ट जारी…

0
1056

दक्षिण पूर्वी अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान टाक्टे को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र केरल और गुजरात के तटों पर तीन दिनों तक इस चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिल सकता है। 

मौसम विभाग ने कहा है कि तूफान गुजरात के साथ केंद्रशासित दमन दीव और दादरा और नगरन हवेली में तबाही मचा सकता है। तूफान के कारण केरल, तमिलनाडु में बाढ़ का खतरा पैदा होने के साथ कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में भारी बारिश होने की संभावना है।विभाग के अनुसार, तूफान के दौरान 150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस चक्रवाती तूफान को लेकरकई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।